फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गंदगी में रखे गए थे दूध, दही और मावा, पांच नमूने भरे

Thu, 26 Feb 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर्व के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंबाला रोड पर मिगलानी बिल्डिंग में चोपड़ा डेयरी पर छापा मारा। यहां पर दूध, दही और मावा अस्वच्छ हालत में मिला, जिनके आसपास सफाई नहीं थी। टीम ने पांच नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, सहायक आयुक्त द्वितीय मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला टीम के साथ अंबाला रोड पर मिगलानी बिल्डिंग में चोपड़ा डेयरी पर पहुंचे। यहां की हालत देखकर अधिकारी हैरान रह गए। हालत इतनी खराब थी कि दूध, दही और मावा शौचालय के पास रखा था। साफ-सफाई ठीक नहीं थी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल ने मिश्रित दूध का नमूना लिया। जगदंबा प्रसाद और सुमन पाल ने खोवा (मावा) के नमूने भरे। वहीं महेश कुमार ने दही (मधुसूदन ब्रांड) और बटर का नमूना संग्रहित किया। सहायक आयुक्त द्वितीय मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि होली के मद्देनजर जनपद में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें