फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकों के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
जनमंच में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नाटक कर मंचन करते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत नगर निगम द्वारा ड्रीम गैलेक्सी एकेडमी के सहयोग से जनमंच प्रेक्षागृह में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के जरिए स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अंतर में चित्रकला, सोलो एक्टिंग और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पार्षद मंसूर बदर, साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नगरायुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है, जिसमें सहारनपुर को पहले नंबर पर लाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने शहर को साफ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील भी लोगों से की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का मतलब केवल विकास नहीं, बल्कि लोगों का जिम्मेदार नागरिक होना भी जरूरी है। इसके बाद नुक्कड़ नाटकों का मंचन हुआ। निर्णायकों में अनिल अरोड़ा, प्रवेश धवन, कपिल दुआ, नोरोन सिंह राणा और कार्यक्रम संयोजक दीक्षा सेतिया शामिल रहीं। रितिका कांबोज, के. के गर्ग, शताक्षी सैनी व ऐश्वर्या ने विशेष प्रस्तुति दी। अंत में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम, पार्षद मंसूर बदर, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नुक्कड़ नाटकों के कार्यक्रम कोआर्डिनेटर के रूप में वंदना दुआ व रंगकर्मी राकेश शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में दिनेश तेजान, योगेश पंवार, रीना गुप्ता, नीति जैन, दीपाली, धर्मपाल, राजकुमार सेतिया, रामशरण, मोहम्मद इंतजार, चांद खान, हर्ष, सुनील सहगल आदि मौजूद रहे।
--------
कला प्रतियोगिता के विजेता
कला प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में रेनबो स्कूल की नमरा बदर पहले, पाइनवुड स्कूल की राधिका अग्रवाल दूसरे तथा दिविशा मित्तल तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप-बी दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की मंतशा, एथेनिया स्कूल की तनिष्का अरोड़ा और रेनबो स्कूल के सयान बदर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप-सी में डीएवी पब्लिक स्कूल की शताक्षी सैनी ने पहला, आदर्श युवा समिति की खुशी ने दूसरा तथा सोफिया स्कूल की रागिनी गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोलो एक्टिंग के विजेता
सोलो एक्टिंग प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में तन्मय मलिक पहले, ऐश्वर्या शर्मा दूसरे और हर्षामन तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप-बी में भाव्या कौशिक ने पहला, राधिका गुप्ता ने दूसरा और प्रेरिता चुघ ने तीसरा स्थान पाया। ग्रुप-सी में जसरा जबीन पहले, प्रिंस दूसरे और आर्यन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें