प्रधानों को पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
छुटमलपुर/नानौता (सहारनपुर)। अखिल भारतीय प्रधान संगठन से जुड़े ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद को ज्ञापन सौंपकर पंचायतों में विकास कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है।
मुजफ्फराबाद ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष गदरहेड़ी के प्रधान भानू प्रताप सिंह ने कहा कि कोविड-19 के चलते विकास कार्य बाधित रहे हैं। अब सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया गया है, लेकिन उसके लिए सहायक विकास अधिकारी को बतौर प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी चल रही है। सभी ब्लाकों में सहायक विकास अधिकारी भी तैनात नहीं हैं। ऐसे में गांवों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन सही प्रकार से नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रधानों को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मनोज चौधरी अल्लीवाला, राजेश रंडोल, नवाब हलवाना, सुखपाल सिंह खुर्रमपुर, पिंटू चौंदाहेडी, जुम्मन मलायण, गय्यूर अलहेड़ी, नेकीराम कंधेला, राशिद भोजेवाला, समय सिंह पानसर, धीरज सिंह नगला, स्वराज सिंह भूलनी और मौलवी शमीम मुजफ्फराबाद आदि प्रधान शामिल रहे।
नानौता में भी अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम दादनपुर के प्रधान रामपाल सिंह व कोषाध्यक्ष विजेंद्र त्यागी उर्फ टीटू प्रधान के नेतृत्व में 35 से अधिक ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ को सौंपा। इसमें समय से पंचायत चुनाव कराने या फिर प्रशासक के तौर पर प्रधानों को नियुक्त करने की मांग की। मनोज उर्फ बिन्नू चौधरी, चरण सिंह, नाथीराम, रमेश सैनी, सुबोध चौधरी, बिलाल अहमद, दीन मोहम्मद, अरुण शर्मा, प्रीतम सिंह, सुखपाल शर्मा, श्याम सिंह उर्फ पप्पू, गजाली खान, नवीन कुमार, मुराद अली, विकास चौधरी, ललित राणा, सतपाल सिंह, विनोद राणा, ओमप्रकाश, रविंद्र कुमार, शेरपाल, मोहर सिंह, पवन कुमार, प्रवीण कुमार, रोहित, अमर सिंह रहे।
मुजफ्फराबाद में बीडीओ को ज्ञापन देते प्रधान संगठन के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR