पीडब्लूडी परिसर में सौराज सिंह पंवार रेलवे सलाकार बोर्ड के सदस्य बनने पर स्वागत करते लोकजन शक्त?
- फोटो : SAHARANPUR
रेलवे सलाहाकार समिति के सदस्य का किया स्वागत
सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेेश उपाध्यक्ष सौराज सिंह पंवार को उत्तर रेलवे अंबाला डिवीजन के रेलवे सलाहाकार समिति में सदस्य बनाए जाने पर हर्ष जताया। उनका लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेश सचिव हरिओम पासवान ने कहा कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निष्ठा से कार्य किया। सीता देवी, नंद किशोर पासी, चौधरी सलीम, अबू बकर, सलमान, कुसुम धीमान, शेख सना ने भी विचार रखे। इस दौरान राजकुमार गौतम, प्रदीप कुमार, आदित्य एडवोकेट, श्रेष्ठ गर्ग, सोनू, निशांत राजपूत, सुरेश राजभर, अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे।