पुलिस गिरफ्त में आरोपी सलमान
- फोटो : अमर उजाला
चाकू के बल पर पूरी रात बंधक रखने का आरोप
बुधवार को पीड़ित युवती ने सदर बाजार थाने में आबूलेन चौकी प्रभारी शिवा उपाध्याय और चौकी पर तैनात दरोगा गौरव सिसौदिया को पूरा घटनाक्रम बताया। युवती के मुताबिक, सलमान ने चाकू के बल पर पूरी रात उसके साथ बर्बरता की। वह डर के कारण सुबह होने का इंतजार करती रही, ताकि मौका मिलते ही उसके चंगुल से बाहर निकल सके। युवती ने पुलिस को बताया कि अगर वह उसकी बात नहीं मानती तो सलमान उसके टुकड़े कर देता।
होटल मैनेजर और मालिक पर भी लगाया आरोप
पीड़िता ने होटल मैनेजर कृष्णा और होटल मालिक गोविंद चौरसिया पर भी सलमान का सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि सलमान को बिना आईडी के होटल में कमरा कैसे दे दिया गया। होटल में ठहरने वाले लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
चौकी प्रभारी और दरोगा ने नहीं की होटलों की चेकिंग
मामले में पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। सवाल उठ रहा है कि पुलिस समय-समय पर होटलों की जांच क्यों नहीं करती। एसपी सिटी की अब तक की जांच में सामने आया है कि आबूलेन चौकी प्रभारी शिवा उपाध्याय और दरोगा गौरव सिसौदिया ने क्षेत्र के होटलों में चेकिंग नहीं की थी। इस लापरवाही को भी प्रकरण की जांच में शामिल किया गया है।