मुंगेर से खटाना गांव तक जुड़ रहा कनेक्शन
पुलिस के अनुसार प्रशांत सिंह मूल रूप से मुंगेर का रहने वाला है और गौतमबुद्ध नगर के खटाना गांव से भी उसका संबंध बताया गया है। उत्तराखंड पेपर लीक मामले के आरोपी खालिद के साथ उसके संपर्क की जांच की जा रही है।
खालिद भी मेरठ केस में नामजद
उत्तराखंड पेपर लीक मामले के आरोपी खालिद को भी सिविल लाइन थाने में दर्ज ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा पेपर लीक केस में नामजद किया गया था। पुलिस अब दोनों के बीच संबंध और पेपर लीक मामले में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक की जांच सीबीआई को
उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इसी मामले में सामने आए आरोपियों और उनके संपर्कों की जानकारी भी संबंधित जांच में सामने आई थी। मेरठ पुलिस अब प्रशांत की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़े अन्य कनेक्शन और पेपर लीक मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।