फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने नई चिकित्सा पद्धति पर किया मंथन

Mon, 17 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आईएमए के मेडिकॉन-17 में सम्मानित किए चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर।  आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की ओर से मेडिकोन-2017 का आयोजन अंबाला रोड स्थित एक होटल सभागार में किया गया। इसमें यूपी के साथ ही उत्तराखंड और अन्य जगहों से आए चिकित्सकों ने चिकित्सा की नई-नई पद्घति पर अपनी बात रखी। जिन बीमारियों पर कोई संशय था, उस पर मंथन कर निष्कर्ष निकाला गया। 
विज्ञापन


मेडिकोन-2017 का शुभारंभ एसएसपी लव कुमार, सीएमओ बलजीत सिंह सोढ़ी और आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मुरादाबाद से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मंगेश राठी ने विकलांग बच्चों के दिमाग से संबंधित बीमारियों और उनके इलाज की जानकारी दी। डॉ. प्रोफेसर हिमांशु शेखर ने शुगर के कारण गुर्दे की बीमारी के विषय में बताया। दिल्ली से आई स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका खन्ना ने बांझपन पर हुई नई तकनीक के बारे में अवगत कराया।

मेरठ से आए डॉ. मलय शर्मा ने पीलिया के आधुनिक इलाज की जानकारी दी। डॉ. आनंद मालया ने गठिया और बाय के इलाज के विषय में विस्तार से बताया। देहरादून से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डा. पुनीश सदाना ने उच्च रक्तचाप से होने वाली बीमारी तथा उनके आधुनिक उपचार की जानकारी दी। संचालन डॉ. प्रशांत खन्ना, डा. अनुपम मलिक, डॉ. प्रवीण शर्मा और डॉ. संजीव मित्तल ने किया। इस दौरान डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. मोहन पांडेय, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. अरुण जैन, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. उदयराज, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. जयपाल चंद, डॉ. सतीश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें