फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में वारदात: मेडिकल स्टोर संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर, चंडीगढ़ के लिए रेफर

Mon, 26 Sep 2022 10:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

देवबंद में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार दी गई। हालत गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में फ्लाईओवर के नीचे से होकर अपने गांव जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक को दो युवकों ने पीछे से गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


देवबंद कोतवाली के गांव करनजाली निवासी नरेश सैनी (32) पुत्र उधम सिंह का देवबंद में मकबरा रोड पर मेडिकल स्टोर है। सोमवार देर शाम करीब पौने आठ बजे वह मेडिकल स्टोर से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। जब वह नगर में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे के फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था, तभी पीलर नंबर 77 के पास पहुंचने पर पीछे से किसी ने उसकी पीठ में तमंचे से सटा कर गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी देवबंद में भर्ती करा कर प्राथमिक उपचार कराया। गोली शरीर के अंदर ही होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान उसने पूछताछ में अचानक पीछे से आकर दो युवकों द्वारा गोली मारने की बात बताई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेल के पहिए थमे तो मचा हड़कंप: अचानक रद्द हुईं 17 ट्रेनें, टिकट का पैसा लेने के लिए खूब हुई जद्दोजहद, तस्वीरें

विज्ञापन

उधर, जिला चिकित्सालय से नरेश सैनी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: वायुसेना अफसर की मौत: परिवार में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, नम आंखों से दीं अंतिम विदाई

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी से भी मदद ली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें