फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग को चिकित्सा विभाग ने बनाई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक दिन में पॉजिटिव आने वालों का आंकड़ा सौ को पार करने लगा है। इसे लेकर लोग दहशत में हैं, मगर चिकित्सा विभाग ने भी उतनी ही मजबूती के साथ तैयारी की हुई है।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए जनपद में तीन कोविड केयर सेंटर बने हैं। इनमें ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में 400 बेड का लेवल-1 कोविड केयर सेंटर, सीएचसी फतेहपुर में लेवल-1 का 45 बेड का कोविड केयर सेंटर और राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेवल-2 और लेवल-3 का 200 बेड का कोविड केयर सेंटर शामिल हैं। कुल 645 बेड की व्यवस्था की है। जबकि 2350 बेड रिजर्व रखे हैं। यानी जरूरत पड़ने पर इन बेड का इस्तेमाल किया जाएगा।
ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की स्थिति
ग्लोकल मेडिकल कॉलेज और सीएचसी फतेहपुर में ऑक्सीजन की पूर्ति ऑक्सीजन सिलिंडर से की जा रही है। सीएचसी फतेहपुर में 20 सिलिंडर और ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में 30 सिलेंडर 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सेंट्र लाइज्ड सप्लाई है। इनके अलावा 15 वेंटिलेटर केवल राजकीय मेडिकल कॉलेज में हैं।
विज्ञापन

अन्य व्यवस्थाएं
कोरोना से निपटने के लिए एक पूरा सिस्टम तैयार किया है। 512 हेल्प डेस्क बनाई हैं। एंबुलेंस की बात करें तो 15 सरकारी, तीन मोबाइल सैंपल कलेक्शन वेन, पांच एंटीजन स्टेटिक बूथ, 33 होम आइसोलेशन रैपिड रेसपांस टीम और 1356 होम आइसोलेशन सर्विलांस टीम बनाई गई हैं।
कोरोना पर मौजूदा स्थिति
बुधवार 12 अगस्त तक जनपद में 46199 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 43823 की रिपोर्ट नेेगेटिव रही है। कुल 1874 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 995 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 853 एक्टिव मरीज हैं। 26 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना से निपटने को लेकर पूरी तैयारी है। कोविड के 645 बेड के अलावा हमने 2350 बेड रिजर्व किए हैं। यानी करीब तीन हजार बेड की व्यवस्था हमारे पास है। डॉक्टर और स्टाफ के अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी पर्याप्त मात्रा में हमारे पास हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना को लेकर लापरवाही ना बरतें।
विज्ञापन

- डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ, सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें