असलमपुर बरथा में अवैध खनन की पैमाइश कराते तहसीलदार
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। असलमपुर बरथा के पास यमुना नदी में किए गए अवैध रेत खनन की राजस्व एवं खान विभाग की संयुक्त टीम ने पैमाइश की। पैमाइश में करीब डेढ़ हजार घन मीटर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि हुई। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई के लिए इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित की है।
बता दें कि दो दिन पहले असलमपुर बरथा के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी कि उनके गांव के पास सरकारी भूमि खसरा नंबर एक (यमुना नदी) में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। शिकायत के बाद हलका लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था। जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर सोमवार की देर शाम तहसीलदार की अगुवाई में खनन एवं राजस्व विभाग की टीम अवैध खनन की पैमाइश के लिए पहुंची। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ हजार घन मीटर अवैध खनन किया गया है। कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट प्रेषित कर की गई है।