फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सात डिग्री गिरा तापमान, जनजीवन बेहाल, सर्दी से नहीं मिली राहत

Wed, 28 Dec 2022 06:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

कंपकंपाने वाली सर्दी से जनजीवन बेहाल है। वहीं सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने सहारनपुर जनपद में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
यूपी में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे और शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिसके चलते लोगों को दिन में भी सर्दी का सितम झेलना पड़ा। दोपहर में चंद घंटों के लिए निकली हल्की धूप भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं दिला सकी।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा। देहात क्षेत्र में विजिबिलिटी अधिकतम 100 मीटर तक रही। कोहरा पानी की बौछार की तरह बरस रहा था। सर्द हवा चलने के कारण सर्दी चरम पर रही। कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि दोपहर करीब 12:30 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन वह चंद घंटों बाद ही फिर से गायब हो गई।

सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में सात डिग्री की कमी रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur News: साइबर ठगों के जाल से बचें, लालच में न आएं, जागरुकता से पैसा बचाएं, एसएसपी ने दिए टिप्स

विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी कारण दिन में भी कंपकंपी बनी रही। आलम यह रहा कि सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव सेेकते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। बुुधवार को बादलों के छाए रहने का अनुमान है।

मंगल बाजार में उमड़ी भीड़
महानगर में मंगलवार को मंगल बाजार लगता है, जो नेहरू मार्केट, लोहानी सराय, शहीद गंज और तिब्बतिया मार्केट में लगता है। मंगल बाजार में इन दिनों गर्म कपड़े आए हुए हैं, जिनमें महिलाओं और पुरुषों के जैकेट, कोट, जर्सी, शॉल, चादर, मफलर सहित तमाम कपड़े शामिल हैं। यहां सामान्य बाजार के रेट से करीब 70 फीसदी कम पर कपड़ा मिल जाता है। मंगलवार को अधिक सर्दी के चलते बाजार भी गर्म रहा। बाजार में भारी भीड़ रही।

एक जनवरी तक के लिए बंद हुए स्कूल
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में 31 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने विद्यालयों को पत्र जारी कर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 28 से 31 दिसंबर तक आठवीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। एक जनवरी को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें