सहारनपुर में निकली धूंप में अपने कार्य को जाते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नये साल से बदले मौसम के मिजाज ने सहारनपुर के बाशिंदों को बड़ी राहत दी है। अधिकतम और न्यूनतम पारे ने छलांग लगाई है। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि एक से दो दिन में सहारनपुर जिले में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इससे फिर कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। फिलहाल मौसम साफ है। धूप ने लोगों को राहत दी है।
करीब एक पखवाड़े से जबरदस्त ठंड सहारनपुर जनपद में पड़ रही है। तापमान न्यूनतम लुढ़ककर 1.5 डिग्री तक और अधिकतम तापमान भी सात डिग्री के करीब पहुंच गया था। ठंड ने जीना मुश्किल कर दिया था। जनजीवन पर इसका सीधा असर पड़ा। अब नये साल से सूर्यदेव कुछ मेहरबानी हुए हैं। उनके ताप से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गुरुवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ठंड के कारण दिन में ठिठुर रहे लोगों को पहले से कहीं अधिक राहत मिली है। दिन में कार्यालयों और घरों के बाहर और मकान की छत पर लोग धूप में दिखे गए। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बढ़ोत्तरी से काफी राहत मिली है। हालांकि एक-दो दिन में मौसम में कुछ बदलाव आएगा। बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
एक सप्ताह में यूं बदला तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
27 दिसंबर------04-----------11
28 दिसंबर------04-----------16
29 दिसंबर------03----------- 9.2
30 दिसंबर------3.5----------12
31 दिसंबर------4.0----------17.5
01 जनवरी-----1.5----------17.8
02 जनवरी----07---------21