सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक जताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना हिसार हैदर और संचालन डाक्टर शाहिद जुबैरी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर मेहंदी बाकिर मेराज, मौलाना जिनान असगर, स्कूल प्रबंधक इफ्तेखार ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि मौलाना कल्बे सादिक सिर्फ धर्म गुरु ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने मुस्लिम समाज में शिक्षा की अलख जगाने में अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान डाक्टर जमील मानवी, मोहम्मद फरीद मजाहिरी, मोहम्मद अब्दुल मलिक मुगीसी, डाक्टर शाकिर मौजूद रहे।
उधर, दिल्ली रोड स्थित सभागार में ऑल इंडिया उर्दू तालिमी बोर्ड के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्घांजलि दी। महासचिव दानिश सिद्दीकी ने कहा कि मौलाना कल्बे सादिक शिया धर्मगुरु होने के साथ ही विद्वान व्यक्ति थे। लोगों के लिए शिक्षा और सेवा के उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। संरक्षक सज्जाद हुसैन एडवोकेट ने कहा कि सादिक ने पूरी जिंदगी कौमी एकता के लिए न्योछावर कर दी। इस दौरान अरशद रहमानी, सलीम कौसर, ख्वाजा सलमान नासरी, जुनैद सज्जाद, आबिद हसन, नवेद उलहक सिद्दीकी, शहजाद अख्तर, जमशेद अली, राफे सिद्दीकी, इमरान मौजूद रहे।