जमीयत लड़ेगी गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की कानूनी लड़ाई
मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि जो प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए जा रहे हैं, उनके लिए हर स्तर पर कानूनी कार्यवाही का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में जमीयत के कार्यकर्ता संबंधित अधिकारियों, प्रशासन और राजनीतिक नेतृत्व के साथ संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि जमीयत के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में कानपुर का दौरा कर वहां हालात की समीक्षा की थी। उसी तरह जल्द ही अन्य राज्यों का दौर कर न्याय के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा।
शरारती तत्वों से रहें सावधान
मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह शरारती तत्वों से सावधान रहें। ऐसे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं जो माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहा हो। उन्होंने कहा कि जमीयत रांची में प्रदर्शन के दौरान शहीद होने वाले मुदस्सिर और साहिल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए झारखंड सरकार से मांग करती है कि इस मामले की पूर्ण न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मृतकों के परिवारजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।