फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband : जमीयत की बैठक में मौलाना अरशद मदनी के बयान का समर्थन, पढ़िए पूरी खबर

Sat, 18 Feb 2023 04:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Deoband News : जमीयत की बैठक में मौलाना अरशद मदनी के बयान का भरपूर समर्थन किया गया। 
विज्ञापन
जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक में विचार रखते उलमा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक में इस्लाही मुआशरा (समाज सुधार) कांफ्रेंस करने को लेकर विचार मंंथन किया गया, साथ ही जमीयत अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिवेशन के दौरान दिए गए बयान का भरपूर समर्थन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग हित साधने के लिए उनके बयान पर बवाल मचा रहे हैं।

विज्ञापन


तलहेड़ी बुजुर्ग में अबुल कलाम त्यागी के आवास पर आयोजित हुई जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक में संयोजक मौलाना मुफ्ती खादिमुल इस्लाम ने कहा कि वर्तमान में समाज के अंदर जुआ, सट्टा, झूठ बोलना नशाखोरी और इबादत में कोताही करने सहित बहुत सारी बुराइयां फैल चुकी हैं। जिस कारण मुसलमानों को विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद समाज सुधार की मुहिम चलाए हुए हैं।

मोहम्मद रकबान त्यागी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित जमीयत के अधिवेशन में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने जो बयान दिया वह मजहब-ए-इस्लाम के मानने वालों के अनुसार दुरुस्त है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण कुछ लोग अपना कद ऊंचा करने के लिए मौलाना मदनी के बयान को तूल देकर देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और जैनी भाईचारे को खत्म करने की नापाक कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मदनी के बयान से आक्रोश, स्वामी यशवीर महाराज बोले- देवबंद के लिए करेंगे कूच, मौलाना से मांगेंगे जवाब

विज्ञापन

बैठक में नगर उपाध्यक्ष कारी हाजी मो. गुलफाम, मौलाना मुफ्ती अखलाक कासमी, कुलहिंद इस्लाही मुआशरा के प्रभारी मौलाना सैयद अजहर मदनी, मौलाना सैयद हबीबुल्लाह मदनी के निर्देशानुसार जल्द ही इस्लाही मुआशरा (समाज सुधार) पर कांफ्रेंस का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें उलमा व मस्जिदों के इमामों को आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसों का कहर: एक दिन में छह लोगों की मौत, हर तरफ मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इसमें अब्दुल खालिक, मो. असलम, मो. उस्मान, मो. इरशाद, जमशेद अली, अब्दुल्लाह, नौशाद, शहजाद, उमर, मो. गुलशेर, मो. तारिक आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें