फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना अरशद मदनी बोले- समान नागरिक संहिता मौलिक अधिकारों के खिलाफ, पढ़ें और क्या कहा...

Mon, 19 Jun 2023 10:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि समान नागरिक संहिता सिर्फ मुसलमानों का नहीं बल्कि सभी भारतीयों का मसला है। हिंदुस्तान एक धर्मनिरपेक्ष देश है। संविधान ने हर एक नागरिक को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता दी है।
विज्ञापन
मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि समान नागरिक संहिता मौलिक अधिकारों के खिलाफ है, इसका सड़कों पर उतरकर नहीं बल्कि संविधान के दायरे में रहकर विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि समान नागरिक संहिता सिर्फ मुसलमानों का नहीं बल्कि सभी भारतीयों का मसला है। हिंदुस्तान एक धर्मनिरपेक्ष देश है। संविधान ने हर एक नागरिक को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता दी है। समान नागरिक संहिता संविधान के अनुच्छेद 25, 29 और 30 में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का हनन है, जो अस्वीकार्य है।

यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिला मित्र के साथ पकड़ा गया मर्चेंट नेवी का कर्मचारी और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि संविधान के अध्याय 3 के तहत उल्लेखित मूल अनुच्छेद में किसी को भी बदलाव करने का अधिकार नहीं है, चाहे संसद हो या सुप्रीम कोर्ट। जमीयत धार्मिक मामलों और इबादत से जुड़े किसी भी मामले पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: हादसे में उजड़ गया परिवार: माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गम में डूबा पूरा गांव

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें