फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के घर के बाहर धरना देकर बैठी विवाहिता

विज्ञापन
लक्ष्मी नगर में घर के बाहर पिता के साथ खड़ी सिरसा निवासी मनप्रीत कौर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में एक विवाहिता अपने पति के घर के बाहर धरना देकर बैठी हुई है। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति आस्ट्रेलिया में रहता है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हरियाणा केे सिरसा निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 22 दिसंबर 2022 को लक्ष्मीनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद उसके पति आस्ट्रेलिया चले गए, जिसके बाद उसके सास और ससुर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इस वजह से वह अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार को वह मायके से ससुराल लौटी तो ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। वह गर्मी में दो दिन से घर के बाहर धरना देकर बैठी हुई है। आरोप है कि ससुराल वाले उसे पति के पास भेजने के लिए चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर उसे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही तलाक की भी धमकी दी जा रही है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल पक्ष के लोगों और पति से बात की गई है। विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। जांच में पता लगा है कि विवाहिता पहले आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। इस डर से ससुराल वाले और पति उसे घर में नहीं आने दे रहे हैं। पुलिस विवाहिता की समस्या का समाधान करने में लगी है।
चिकन को लेकर भी विवाद
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के पति के घर खाना बनाने को लेकर भी लड़ाई है। पति के घर में चिकन बनता है। शादी से पहले ससुराल वालों ने यह बात उसे बताई थी। तब विवाहिता ने सारी बातें स्वीकार कर ली थी, लेकिन इन बातों को लेकर अब झगड़ा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें