फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल(सहारनपुर)। गांव बसेड़ा में बृहस्पतिवार को तड़के एक विवाहिता काजल (23) का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला के पति शिवम और ससुर सुधीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मेरठ के गांव गणेशपुर निवासी काजल पुत्री बाबी की शादी करीब ढाई साल पहले थाना नागल के गांव बसेड़ा निवासी शिवम के साथ हुई थी। शिवम नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। काजल गांव बसेड़ा में अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम फोन पर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद काजल अपने एक वर्ष के बच्चे के साथ दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सोने चली गई। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे शिवम नोएडा से घर पहुंचा और उसने अपनी पत्नी के कमरे पर जाकर आवाज लगाई, लेकिन कमरे में कोई हलचल नहीं हुई।
शिवम का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने जंगले से झांक कर देखा तो काजल का शव उसकी चुनरी से बने फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना की गई। इसी दौरान काजल के मायके वाले थाने पहुंचे। उन्होंने पति, ससुर, जेठ और जेठानी पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें