संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों का हंगामा
हत्या का लगाया आरोप, पति सहित ससुरालिये फरार
नानौता। क्षेत्र के ग्राम ओलारा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर जान से मारने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर आने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम ओलरा में रविवार सुबह 32 वर्षीय विवाहिता सोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लुन्ढा निवास मृतका के मायके वाले पहुंचे। मायके वालों ने ससुरालियों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं, सास-ससुर को पति व अन्य सभी घर से फरार हो गए। सूचना के बाद डायल 112 व क्षेत्राधिकारी गंगोह अतुल शर्मा तथा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री की मौत के बाद भी ससुरालियों ने सूचना नहीं दी। अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। सोनिया की शादी 11 साल पूर्व हुई थी। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना था कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।