बताया कि इसके अगले दिन चार जुलाई की शाम करीब सात बजे किसी ने फोन पर मोनी की माैत हो जाने की सूचना दी तो वह तुरंत ही गांव कैंडल पहुंचे। जहां उसकी बहन मृत पड़ी थी।
मृतका के भाई ने पति सचिन, ससुर मांगेराम, सास मुन्नी, जेठ बिरम व जेठानी मीनाक्षी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मृतका की गर्दन पर निशान मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो सकेगी।
मृतका के पति व ससुर को हिरासत मे ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मृतका की एक नौ माह की दूधमुंही बच्ची है।