तीन अक्तूबर को मारपीट का आरोप
नरगिस के अनुसार, तीन अक्तूबर को पति मोहसीन, ससुर वसीम, देवर आरिफ और पति के दोस्त अरशद ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद चारों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट में उसकी दोनों बाजू टूट गईं। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी
मामले में पुलिस ने पति मोहसीन, ससुर वसीम, देवर आरिफ और अरशद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक अभिषेक चौरसिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।