फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म छिपाकर शादी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। धर्म छिपाकर और नाम बदलकर सिख समाज की लड़की से धोखे से शादी के आरोपी मुकर्रम को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर गर्भवती पीड़ित को सवा साल के मासूम बच्चे के साथ छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज ने पीड़ित को साथ लेकर एसएसपी से शिकायत की थी। कलक्ट्रेट तिराहा के समीप रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में फरहा फैज ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती चंडीगढ़ के मनीमाजरा में नौकरी करती थी। वहां वर्ष 2019 में थाना सरसावा क्षेत्र के गांव हरड़ाखेड़ी निवासी मुकर्रम की उससे मुलाकात हुई थी। मुकर्रम ने अपना नाम करण बताकर तथा धर्म छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और सितंबर 2019 शादी कर ली। इसके बाद मुकर्रम पत्नी को लेकर सहारनपुर में पेपर मिल रोड स्थित एक मोहल्ले में रहने लगा। पीड़ित को शादी के बाद पता चला कि उसका पति दूसरे वर्ग से है। इसके बाद मुकर्रम ने पत्नी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और सवा साल के बेटे के साथ छोड़कर भाग गया। पीड़ित फिलहाल गर्भवती है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मुकर्रम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें