फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने मंदिरों को सैनिटाइज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर निगम की ओर से शहर के तमाम मंदिरों में विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। साथ ही मंदिरों के आसपास सफाई कराई गई। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन

निगम के सहायक अभियंता एसबी अग्रहरि ने बताया कि बुधवार को श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठानेश्वर महोदव मंदिर, श्री रामेश्वर महादेव मंदिर, श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर प्रेमपुरी, श्री नारायणपुरी मंदिर, सैनी पंचायती मंदिर पुराना चिलकाना बसअड्डा, श्री शिव मंदिर रेलवे स्टेशन, श्री पारदेश्वर महादेव बेहट रोड, श्री शिव मंदिर स्वर्गाश्रम, श्री शिव मंदिर पंत विहार, श्री शिवमंदिर नवीन नगर, श्री शिव मंदिर हकीकत नगर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों को सैनिटाइज कराया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि मंदिरों के आसपास चूना और एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें