फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक शादियां कराकर दिया सौहार्द का पैगाम

Mon, 23 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर करीब 300 हिन्दुू-मुस्लिम कन्याओं का विवाह कराया गया। इसमें मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों, कैराना और जनपद के जोडे़ शामिल हैं। सभी जोड़ों को 25-25 हजार की धनराशि भेंट की गई।
विज्ञापन

गंगोह रोड स्थित मदरसा अलमाहदुल इस्लामी में  मुलायम सिंह के जन्मदिन पर  सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। 77 पौंड का केेक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

इसके बाद जमीयत-उलेमा-ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मौजूदा हालात में ऐसे आयोजनों की सख्त जरूरत है। कहा कि कुछ लोग हिंदू मुस्लिम समुदाय को बांटकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। आज देश को अमनो अमान की आवश्यकता है, ताकि सैकड़ों वर्षों पुराना हिंदू-मुस्लिम प्यार कायम रहे। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन एक तबका हमारे दिलों को बांटकर सत्ता पर कब्जा बनाए रखना चाहता है। उन्होंने मुलायम के जन्मदिन पर सामूहिक विवाह की तारीफ करते हुए नवविवाहितों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


एमएलसी आशू मलिक ने  कहा कि गत वर्ष की तरह ही इस बार भी हिंदू मुस्लिम गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। सपा महानगर प्रभारी मजाहिर मुखिया ने कहा कि सपा मुखिया ने हमेशा ही गरीब, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह का आयोजन मुलायम सिंह से प्रेरणा लेकर किया गया है।

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने कहा कि सपा मुखिया सर्वसमाज को साथ लेकर विकास करने में विश्वास रखते हैं। मौलाना शाहिद मजाहिरी ने दुआ कराई। एमएलसी आशू मलिक, मजाहिर मुखिया, चंद्रशेखर यादव ने कन्याओं को 25-25 हजार रुपये नगद भेंट किए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री असलम खान, अबूबकर शिबली,नूर हसन मलिक, विमला राकेश,  कंवरपाल, विश्वदयाल, हाजी रियाजुल हसन, फरमान कुरैशी, डॉ. खुर्शीद, मौलाना इनामुल कासमी, मौलाना नाजिम नदवी, मौलाना वासिफ, मौलाना नासिर, मौलाना शाकिर, हकीम इरफान अहमद, मुनीर, टीपू सुल्तान, मेहरबान मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें