फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार रहे बंद, सड़कों पर रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार बंद रहे, लेकिन सड़कों पर खूब आवाजाही रही। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

शनिवार को घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून रोड, रेलवे रोड, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, हलवाई अट्टा, चौक फव्वारा, हकीकतनगर और नुमाइश कैंप सहित सभी बाजार बंद रहे। सिर्फ चिकित्सकों के क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब, डेयरी, सब्जी की दुकानें, चौक फव्वारा स्थित सब्जी मंडी, किशनपुरा स्थित दवा मार्केट खुली रही, जहां पर लोगों की भीड़ नजर आई। पूरे दिन सड़कों पर नागरिकों की आवाजाही होती रही। पुलिस ने प्रमुख चौराहों और मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर बेवजह घरों से बाहर निकलने और मास्क न लगाने पर करीब 80 से ज्यादा लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई जारी रहेगी। रविवार को साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें