फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमंजस के बीच कहीं खुले प्रतिष्ठान तो कहीं बंद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
असमंजस के बीच कहीं खुले प्रतिष्ठान तो कहीं बंद रहे
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन के चौथे चरण में शनिवार को भी दुकानें खोलने के लिए रोस्टर को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बरकरार रही। इसी असमंजस के कारण कई प्रमुुख बाजारों में दुकानें बंद ही रहीं, जबकि कुछ अन्य बाजारों में दोपहर तक खोलने के बाद बंद कर दिया गया। व्यापारियों ने बाएं और दाएं वाले रोस्टर फार्मूले पर रोष जताया। इसके साथ ही कुछ व्यापारी स्थानीय पुलिस के ज्यादा दखल से नाराज नजर आए।
जिला प्रशासन की ओर से रियायती समय दोपहर 12 बजे से बढ़ाकर शाम पांच बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही जरूरी सेवाओं के अलावा मिठाई, ढाबा, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक आइटम्स, क्रॉकरी आदि सामान से जुड़े कारोबार को हरी झंडी दी गई है, लेकिन इसके लिए प्रशासन की ओर से तय किए गए रोस्टर को लेकर असमंजस की स्थिति दूर नहीं हो पाई है। अभी तक व्यापारी दाएं और बाएं, दिवसों के आधार पर अनुमति और घंटों के हिसाब से दुकानें खोलने के विकल्पों को लेकर असमंजस में हैं। शहर की प्रताप मार्केट में इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स आइटम्स की दुकानें खुली रहीं। किशनपुरा में दवा की दुकानें पहले की तरह और तहसीलवार रोस्टर के हिसाब से खोली गईं। बोमनजी रोड पर कुछ ही दुकानें खुलीं बाकी के शटर बंद रहे। कोर्ट रोड पर काफी हलचल रही। यहां मोबाइल, इलेक्ट्रानिक, फूड आइटम्स, शूज और स्लीपर, फल सब्जी सहित अन्य दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
नेहरू मार्केट में बंद करा दी दुकानें
- शहर की नेहरू मार्केट में शनिवार को कुछ व्यापारियों ने रोस्टर सिस्टम के साथ ही इसके नाम पर पुलिस प्रशासन की सख्ती पर रोष जताया। व्यापारी नेता राजकुमार मक्कड़ सहित अन्य व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रोस्टर के बारे में दुकानदारों को जागरूक करने की बजाय उनका ही उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस दबाव बनाकर प्रतिष्ठान बंद करवा रही है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर तो यह है कि ईद और लॉकडाउन का यह चरण पूरा होने के बाद ही प्रतिष्ठान खुलवा लिए जाएं। दुकानदारों का अनावश्यक उत्पीड़न बंद कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें