फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान को चल रही कई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मिल्ली तालीमी ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर हबीबगढ़ स्थित जामियातुत तय्यिबात कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आल इंडिया दीनी मदारिस बोर्ड के चेयरमैन व जामियातुत तय्यिबात कॉलेज के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद याकूब बुलंदशहरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौंड शामिल हुए। उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मौलाना मोहम्मद याकूब बुलंदशहरी ने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान मौलाना नईम अख्तर, डॉ. शाहिद जुबैरी, मुफ्ती मुजीबुर्रहमान, डॉ. मुंतजिर, हाजी नूर अहमद, मौलवी फरीद, शाहिद अनवर, कारी सईदुज्जफर, कारी शाहजहां, कारी अब्दुस्सुबहान, अरशद, रईस अहमद, खुर्शीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें