देवबंद। मोहल्ला अबुलमाली निवासी अमजद ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने कई लोगों पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। पूरे मामले में सपा के एक जनपद के पदाधिकारी को भी आरोपी बनाया गया है।
अमजद ने बुधवार को पुलिस को तहरीर में बताया कि जनपद का एक सपा नेता अपने कई साथियों के साथ मंगलवार को कासिमपुरा स्थित उसकी जमीन पर पहुंचा और जेसीबी चलवाकर जबरन कब्जे का प्रयास करने लगा। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग भी की। इसमें कई लोग बाल बाल बच गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।