फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कई मकान गिरे, एक बालक घायल

विज्ञापन
गंगोह में बारिश के चलते गि मकान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/बड़गांव (सहारनपुर)। गंगोह में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से नगर में चारों और जलभराव हो गया। कई मकान भी गिर गए। एक बच्चा मलबे में दबकर घायल हो गया। जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बारिश के कारण गंगोह के मोहल्ला छत्ता निवासी लीलू के मकान का अगला हिस्सा अचानक ढह गया। उस वक्त परिजनों के अंदर वाले कमरे में होने के कारण वह बाल बाल बच गए। मोहल्ला सैयदान निवासी शराफत का मकान भी गिर गया और उसका सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मोहल्ला गुलाम औलिया में भी एक दीवार गिर गई। सड़क पर खेल रहा दस वर्षीय बच्चा अजीम उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बारिश के कारण नगरपालिका की एक दीवार का हिस्सा भी ढह गया। उधर, दुकानों के भीतर पानी भर जाने से अनेक दुकानदारों का भी काफी सामान खराब हो गया। दुकानदार दुकानों से पानी और सामान निकालने में लगे रहे। सड़कों पर पानी भरा होने से स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
बड़गांव में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बरसात के चलते कस्बे की अनुसूचित जाति की बस्ती में जलभराव हो गया है। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के पानी की निकासी का शीघ्र प्रबंध कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें