फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झमाझम बारिश से जलमग्न हुए शहर के कई इलाके, गर्मी से राहत

Thu, 19 Jun 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में हुई बारिश में मल्हीपुर रोड पर जाते वाहन चालक
विज्ञापन
सहारनपुर। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से महानगर के कई क्षेत्रों में भारी जलभराव हुआ। इसकी वजह से नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि गर्मी से भी कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। रात में बादल और घने हुए और रात दो बजे के बाद बारिश शुरू हो गई, जो बुधवार की सुबह सात बजे तक हुई। इसके बाद बादल छंटते चले गए। सुबह दस बजे के बाद अच्छी धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर तेज धूप रही, जिसने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। दोपहर में घरों के भीतर उमस की स्थिति रही।
शाम को भी उमस बनी हुई थी, लेकिन करीब 5:30 बजे अचानक बारिश शुरू हुई। हालांकि यह बारिश जनपद के कई क्षेत्रों में नहीं हुई, लेकिन शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर झमाझम बारिश मुसीबत बन गई।
विज्ञापन

श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के सामने घुटनों तक पानी भर गया, जिसकी वजह से वाहनों तक को निकलने में परेशानी रही। रायवाला कपड़ा बाजार में भी घुटनों तक पानी भर गया। पानी में तैरता प्लास्टिक कचरा कई दुकानों में जा घुसा। उधर, नेहरू मार्केट में श्रीराम चौक से घंटाघर तक बनी स्मार्ट रोड के फुट पाथ धंसे होने और सड़क में गड्ढे होने के कारण यहां भी जलभराव रहा, जिसकी वजह से राहगीरों खासकर दुकानदारों को परेशानी रही। तापमान की बात करें तो बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26.5 और अधिकतम तापमान 36
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें