फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और महिलाओं को दिया स्वस्थ रहने का मंत्र 

Tue, 03 Apr 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
योग सिखाते बाबा रामदेव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में योग गुरु बाबा रामदेव ने बच्चों और महिलाओं को स्वस्थ रहने के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे योग कर अपने दिमाग को तेज बनाएं। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा मानसिक तनाव से दूर रहता है।
विज्ञापन


बाबा ने खुद का उदाहरण देते हुए बच्चों से कहा कि मैं बचपन में छोटे से स्कूल में पढ़ा हूं। मगर, अब दुनिया के बड़े-बड़े डाक्टरों को पढ़ाता हूं। यह सब योग करने से संभव हुआ है। जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान पर श्री शिवधाम मंदिर ट्रस्ट और भारत स्वाभिमान पतंजलि समिति के तत्वाधान में आयोजित ध्यान एवं योग शिविर में बाबा रामेदव ने सोमवार की सुबह पांच से सात बजे तक हजारों लोगों को स्वस्थ रहने के गुर दिए।

शाम चार से छह बजे तक महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। बाबा ने कहा कि अनलोम-विलोम के जरिए बच्चे अपने दिमाग को तेज बनाएं।
विज्ञापन


रोजाना पांच मिनट यह योगासन करने से मनुष्य के दिमाग से नगेटिव एनर्जी समाप्त होती है। मनुष्य कभी भी मानसिक तनाव में नहीं आता है। डिप्रेशन की वजह से शरीर में अनेक बीमारियां उत्पन्न होती है। इसलिए अनुलोम-विलोम जरूर करें।

उन्होंने बच्चों से कहा कि मैं छोटे से सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं। मगर, अब दुनिया के बड़े-बड़े डाक्टरों को पढ़ाता हूं। यह सब कुछ योग करने से संभव हो पाया है। बच्चों को अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।

बाबा ने महिलाओं से कहा कि वह अपने बच्चों को बचपन से ही योग करने की आदत डालें। यह बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। योग करने वाला व्यक्ति का शरीर मजबूत हो जाता है।

करें नियमित योग, रहेंगे निरोग
सहारनपुर। बाबा रामदेव ने कहा कि नियमित योग करने वाला व्यक्ति हमेशा निरोगी रहता है। बाबा ने हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग, पेट से संबंधित समस्याओं, कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाव और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। बाबा ने शीर्षासन, पदासन, नौकासन, पवन मुक्त आसन, दंड आसन, प्राणायाम, मंडूक आसन, शशक आसन, योग मुद्रा आसन, गोमुख आसन, कपाल भारती, चक्रदंड आसन कराए।

मुस्लिम समाज के लोगों को बांटे उपहार
सहारनपुर। योग एवं ध्यान शिविर में मुस्लिम समाज के लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार की सुबह बाबा रामदेव ने मुस्लिम समाज की महिलाओं, बच्चों और युवाओं को अपने पास बुलाकर पतंजलि के प्रोडक्ट उपहार के रूप में दिए।

कर्म से बनाएं पहचान
सहारनपुर। बाबा रामदेव ने कहा कि अच्छे कर्म कर देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाएं। मनुष्य को अपने दिमाग और मन में कभी निगेटिव विचार नहीं रखने चाहिए। ऐसे विचार रखने वाले व्यक्ति को जीवन में सफलता नहीं मिलती है। अच्छे कर्म सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें