फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की प्राचीन भाषा है संस्कृत : दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की प्राचीन भाषा है संस्कृत : दीक्षित
विज्ञापन

चिलकाना। उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. पीयूष कांत दीक्षित ने चिलकाना में चेयरमैन अकबर कुरैशी के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि देश की प्राचीन भाषा संस्कृत है, जिससे हिंदी बोली का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी वेद-पुराण तथा धार्मिक ग्रंथ संस्कृत में ही लिखे गए हैं। बच्चों को संस्कृत भाषा के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आज बच्चों में संस्कार की कमी काकारण उन्हें वेदों का ज्ञान न होना ही है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को शिक्षित बनाने के लिये हमें वेदों की ओर लौटना पडे़गा। वेदों में ज्ञान का भंडार भरा पड़ा है। इस ज्ञान को बच्चों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का सपना अभी पूरा करना है। इस दौरान प्रीति दीक्षित, मनोज कुमार आर्य, विजय मझाड़ी, आकाश काशी, इन्तजार बेग आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें