फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस पुलिस कर्मियों को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति

विज्ञापन
यूपी सहारनपुर पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस कर्मियों की अनिवार्य सेवानवृत्ति के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर दस पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति दे दी गई। अनुशासनहीनता एवं शारीरिक रूप से अक्षम पाए जाने पर दस पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति दी गई है।
विज्ञापन

शासन द्वारा पुलिस महकमे में अक्षम पुलिसकर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट पर मंगलवार को दस पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की। स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट में ऐसे पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानविृत्ति देने के लिए चिह्नित किया गया है जिनका पुलिस रिकार्ड अत्यधिक खराब है। जिसमें प्रतिदिन अधिक शराब पीना और ड्यूटी न करना, मारपीट व अनुशासनहीनता करना, चाल-चलन ठीक न होना, शारीरिक रूप से नौकरी करने में सक्षम न होना शामिल है। इसकी रिपोर्ट तैयार करने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तीन मुख्य आरक्षी, एक आरक्षी चालक एवं छह आरक्षियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें