फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया आयुक्त आवास का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कांकरकुई में बनने वाले आयुक्त के आवासीय भवन का मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यहां आयुक्त आवास बनने से इस क्षेत्र का विकास होगा। मंडलायुक्त आवासीय भवन लगभग तीन एकड़ में बनेगा। मंडलीय अधिकारियों के आवासीय भवनों के लिए भी स्थान चिह्नित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को कांकरकुई में आवासीय भवन का शिलान्यास करने के बाद मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि शासन की स्वीकृति के पश्चात नवरात्र के दिनों में इस नए आयुक्त आवास की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि बाईपास के आसपास के एक-एक गांव तक सहारनपुर विकास प्राधिकरण का क्षेत्र बढ़ाया जाएगा। शासन से स्वीकृति प्राप्त कर जल्द ही मंडलायुक्त के नए, मॉर्डन और स्मार्ट कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को भवन का निर्माण मानकों अनुरूप करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और खंड विकास अधिकारी बलियाखेडी ज्योति बाला को निर्देश दिए कि आवासीय भूमि से लगे तालाबों में सोलर पंप और कमल के फूलों की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि चहारदीवारी के पास पौधरोपण किया जाए और सभी कार्य गुणवत्ता के होने चाहिए।
इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अतुल कुमार, सहायक अभियंता सत्यप्रकाश् सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें