फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
कोविड़ कमांड कन्ट्रोल सैंटर का निरीक्षण करते कमिश्नर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने किया कोविड कमांड सेंटर का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को राउंड द क्लॉक क्रियाशील रखा जाए। सर्विलांस के लिए अधिकाधिक टीमों का गठन कर निगाह रखी जाए। साथ ही लक्षणात्मक लोगों को चिह्नित किया जाए। यूनाइटेड किंगडम से लौटने वाले यात्रियों को कोविड-19 वायरस के स्ट्रेन के प्रसार को रोकने के लिए 28 दिन तक सर्विलांस पर रखें। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से उनकी नियमित निगरानी की जाए। कोविड के लक्षण होने की स्थिति में तत्काल क्वारंटीन कराने की व्यवस्था कराई जाए।
बुधवार को मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड पॉजिटिव मिलने पर तुरंत कांन्टेक्ट ट्रेसिंग कराएं, सैंपल लेते समय सावधानीपूर्वक चयन करें। उन्होंने जिलाधिकारी एवं सीएमओ को निर्देश दिया कि कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को राउंड द क्लॉक क्रियाशील रखा जाए। इसके उपरांत होम आइसोलेशन के मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ग्राम शेखपुरा की एएनएम ऊषा शर्मा से गांव में कोविड संक्रमितों को बारे में पूछा तो, उन्होंने कि ग्राम में कोई भी संक्रमित मरीज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, डिप्टी कलेक्टर पूरण सिंह राणा तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें