मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान मुजफ्फराबाद निवासी प्रताप (24) पुत्र राजपाल के रुप में हुई। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई तो उनमें कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
प्रताप अविवाहित और पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि वे लोग शेखुपुर गांव में ईट भट्टे पर काम करते हैं। उसका भाई शराब पीने का आदी था।
शाम साढे़ छह बजे वह पड़ोस में रहने वाली भाभी के साथ कहासुनी करके गांव शेखुपुर के लिए कहकर निकला था। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों द्वारा भी तहरीर नहीं दी गई है।