फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 200 रुपये के नोट निकलने के बहाने लिया एटीएम, छीना झपटी कर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना सदर बाजार में मंडलायुक्त कार्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास की घटना
विज्ञापन

फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर मंडलायुक्त कार्यालय के सामने एटीएम बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 200 रुपये के नोट निकालने के बहाने पीड़ित से एटीएम लिया। इसके बाद मौका देखकर भागने लगा। पीड़ित ने पीछा कर कार में पकड़ लिया, लेकिन छीना-झपटी के दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ भागने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बड़गांव क्षेत्र के गांव सहजी निवासी रिजवान बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड पर मंडलायुक्त कार्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने मशीन से रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन रकम नहीं निकली। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि एटीएम में 200 रुपये के नोट निकल रहे हैं और वह मदद कर देगा। पीड़ित ने भरोसा कर अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने चालाकी से कार्ड बदलकर मोहम्मद आरिफ के नाम का दूसरा एटीएम कार्ड उसे थमा दिया और धीरे-धीरे वहां से निकलने लगा। कुछ ही देर में पीड़ित को शक हुआ तो उन्होंने कार्ड चेक किया, जिसमें नाम अलग था। इसके बाद युवक ने तुरंत आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। दोनों के बीच छीना-झपटी भी हुई। इस दौरान आरोपी के पास से दो से चार अन्य एटीएम कार्ड भी दिखाई दिए, जिससे उसके गिरोह में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। उसके साथी पहले से ही कार लेकर खड़े थे। झड़प के दौरान आरोपी कार में बैठकर भाग गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
तमाशबीन बने रहे लोग, किसी ने नहीं दिखाई हिम्मत
एटीएम लेने के बाद आरोपी कार की तरफ भागा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। यह हाल तब है जब मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर पुलिसकर्मी और होमगार्ड की तैनात रहते हैं। लोग भी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। - मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें