सहारनपुर के गंगोह में ननौता मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार बस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस काफी रफ्तार से आई और पहले कार में टक्कर मारी इसके बाद सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को कुचलते हुए स्कूल की दीवार में जा घुसी। व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में थानाभवन निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक नरेंद्र सैनी पुत्र प्रीतम सैनी शामली जनपद के कस्बा थाना भवन का रहने वाला था। जिसकी उम्र 55 वर्ष बताई गई है।