फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनवाएं : विधायक ब्रिजेश सिंह

Sun, 06 Jan 2019 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
PM Narendra Modi
विज्ञापन

यूपी के देवबंद में भाजपा देवबंद विधानसभा संचालन समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से मिशन फतह करने को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


शिक्षक नगर में जनसंपर्क कार्यालय पर समिति प्रभारी डा. सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि 15 से 17 जनवरी तक सेक्टर स्तर पर बैठक, 15 जनवरी से 3 मार्च तक पूर्व सैनिकों का सम्मान, 11 फरवरी समर्पण दिवस, 12 फरवरी से 2 मार्च तक मेरा घर भाजपा का घर, 26 मार्च को लाभार्थी योजना के तहत लाभार्थियों के घर पर कमलदीप ज्योति योजना तथा दो मार्च को विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी। 

विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से अपनी कमर कस लेनी चाहिए। बैठक में लोकसभा संयोजक राजवीर सिंह, विधानसभा प्रभारी मेलाराम पंवार, विधानसभा संयोजक शिवराज रोड, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी और अंकित सैनी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इस मौके पर सनोज कुमार, डा. उपेंद्र सिंह, अनिरूद्ध त्याी, गजराज राणा, विपिन त्यागी, श्याम सिंह गुर्जर, विकास पुंडीर, रविकांत त्यागी, राहुल कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें