फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को विकासखंड प्रभारी बनाएं: हरदेव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी प्रकोष्ठ अपने महासचिव, उपाध्यक्ष एवं सचिव को ब्लॉक स्तर पर प्रभारी बनाएं। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को लोकनिर्माण विभाग के अतिथिगृह परिसर में उन्होंने जिला एवं नगर संगठन के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी प्रकोष्ठ अपने संगठन के सचिव, महासचिव एवं उपाध्यक्ष को एक -एक विकासखंड का प्रभारी बनाएं। प्रभारी न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन करें और प्रत्येक गांव से 10 व्यक्ति अपने संगठन में जोड़ें। उन्होंने कहा कि 15 दिन के बाद ब्लॉक या तहसील स्तर पर समीक्षा की जाएगी। जिसमें निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष को आज की बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष स्पष्टीकरण से असंतुष्ट रहने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संगठन मंत्री को अनुमोदन भेजें। इस दौरान जिलाध्यक्ष राव केसर, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, महानगर अध्यक्ष रमेश चौहान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आरती शर्मा, छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सागर चौधरी, एससी एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण धनगर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिजवान अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें