पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्फोट की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्टरी में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है।
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। धमाके के बाद भीषण आग की लपटे फैक्टरी से उठने लगीं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवको की मौत की सूचना परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं।
फैक्टरी को पटाखे बनाने के लिए लाइसेंस दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि किस तरह के पटाखे बनाए जा रहे थे। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। - मनीष बंसल, डीएम
बेसुध हुए मृतकों के परिजन, दोपहर 12 बजे खोला गया जाम
सुबह नौ बजे जाम लगाया था, जो करीब साढ़े 12 बजे खोल दिया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई अन्य मांगों को लेकर भी अधिकारियों ने सहमति जताई है। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद ही हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।