फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान परिवेश में शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखना कठित चुनौती

विज्ञापन
ओपन जिम का निरीक्षण करते स्टेशन कमांडर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ओपन जिम स्थापित किया गया है। इस अवसर पर वायुसेना स्टेशन कमांडर ने कहा कि आज के परिवेश में शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखना एक कठिन चुनौती है। सतत प्रयास से स्वास्थ्य को उत्तम रखा जा सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वायुसेना अवस्थान में स्थित केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को अधिक-से-अधिक गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए ओपन जिम का लोकार्पण मुख्य अतिथि एयर कमोडोर मनीष सिंह द्वारा किया गया। शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इस अवसर पर एयर कमोडोर मनीष सिंह ने कहा कि विद्यालय में ओपन जिम वस्तुत: ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क’ की संकल्पना को चरितार्थ करता है। ग्रुप कैप्टन शरद चौहान ने कहा कि वर्तमान विषम परिस्थितियों में शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष महत्व है। ये व्यायामशाला विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक कर सकेगा। विद्यालय की प्राचार्या कविता बिजारनिया ने इस व्यायामशाला को विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को अनुशासित करने में व्यायाम का विशेष महत्व होता है। ऐसे में विद्यालय के विद्यार्थियों को अब विद्यालय में ही उचित प्रशिक्षकों के सानिध्य में व्यायामशाला का यथोचित लाभ उठाने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्रम संचालन शिक्षक कलीराम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें