फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, गूंजेंगे भोले बाबा के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस की संदिग्ध लोगों पर खास नजर रहेगी। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मंदिरों में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

महानगर में महाशिवरात्रि पर श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम, साईंधाम, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर और गिल कॉलोनी स्थित श्री नारायणपुरी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। शिवरात्रि की पूर्व संध्या मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर बैरिकेडिंग लगाई गई है। उधर, पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने जनपद के सभी 21 थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख शिवालयों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर इस बार श्री शिव और सिद्धि योग है। शिव योग प्रात: 9:22 बजे तक है। उसके पश्चात सिद्ध योग शुरू होगा, जो पूरे दिन रहेगा। जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त प्रात: 6:36 से 8:04 तक है। दोपहर 11 से दोपहर 03: 27 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल की पूजा शाम 06:24 बजे से 07:55 तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें