फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ राम मंदिर को लकर आये थे नानौता

विज्ञापन
नानौता में श्रीराम मंदिर को लेकर आए महंत अवैद्यनाथ का स्वागत करते नानौता निवासी। फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
श्रीराम शिला पूजन के लिए 56 गांवों में घूमे थे महंत अवैद्यनाथ
विज्ञापन

सहारनपुर (नौनाता)। रामजन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के अध्यक्ष रहे ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ 35 वर्ष पूर्व नानौता नगर में आए थे। उन्होंने यहां श्रीराम शिला पूजन कराकर कुछ धनराशि अयोध्या के लिए उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

महंत अवैद्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 1984 में रथों से जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया गया था। रथ प्रदेश में भ्रमण कर राम जन्मभूमि के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगा था। इसी दौरान महंत यात्रा को लेकर नानौता पहुंचे थे। श्रीराम शिलाएं भी आई थीं। नानौता निवासी योगेशचंद गुप्ता और उनके साथियों ने महंत का स्वागत बड़े धूमधाम से किया था। योगेशचंद गुप्ता ने बताया महंत जी के साथ नानौता क्षेत्र के 56 गांवों में घूमकर श्रीराम शिलाओं का पूजन कराकर करीब 7000 अयोध्या के लिए एकत्र कराए थे। योगेशचंद गुप्ता कार सेवा में दो बार जेल भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें