फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खादी छोड़ खाकी पहनेंगे महंगी के प्रधान अमित

Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रधान पद से इ​स्तिफा देने वाले अमित कोरी
विज्ञापन
तीतरों। ग्राम पंचायत महंगी के प्रधान का पुलिस विभाग में रेडियो ऑपरेटर पद पर चयन होने के बाद उन्होंने प्रधानी के पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय सेना में रहते हुए देश की सरहदों की रक्षा करने वाले अमित कोरी ने सेवानिवृति के बाद चार साल तक गांव की राजनीति की अब वह खादी उतार कर खाकी पहनेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि गांव के प्रधान अमित कोरी ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। तीन अन्य दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए वह निर्वाचित हुए थे। चार साल गांव की प्रधानी करने के बाद वर्ष 2025 में पुलिस में रेडियो ऑपरेटर के पद पर भर्ती निकलने के बाद उन्होंने परीक्षा दी।
इसमें उनका चयन एएसआई के पद पर हो गया। प्रधान के परिजन जयकरण कोरी ने बताया कि दो दिन पूर्व ही अमित को प्रशिक्षण का पत्र प्राप्त हुआ था। बताया कि उन्होंने प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पूर्व अपने समर्थकों से वार्ता की। सभी की सहमति के बाद उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। शुक्रवार को पंचायत सचिव प्रदीप कल्याण को गांव बुलाकर जरूरी कागजातों की पूर्ति करने के बाद उन्होंने प्रधानी पद से इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन

उपडाकघर महंगी से सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर पिता सहीराम कोरी ने बताया कि पहले बेटे ने देश की सरहदों की रक्षा की अब वह देश के अंदर कानून व्यवस्था के पालन में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा। अमित के दो छोटे भाई संदीप कोरी व दीपक कोरी पीएसी में बतौर सिपाही तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें