फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पात्रता श्रेणी में आने वाले व्यक्तियों को पट्टा आवंटन करने के निर्देश

Sat, 01 Nov 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न तहसीलों में मत्स्य पालन के लिए आवंटित तालाबों के पट्टाधारकों की जांच कराकर पात्रता श्रेणी में आने वाले व्यक्तियों को पट्टा आवंटन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मत्स्य मंत्री ने निर्देश दिए कि मत्स्य पालकों को बायोफ्लॉक टेक्नोलाॅजी का उपयोग सही तरीके से करने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाए। बैंकों में अवशेष मत्स्य किसान कार्ड के आवेदनों को आगामी 15 दिनों में स्वीकृत कराया जाए, जिससे पालन कार्य प्रभावित न हो। मछुआ दुर्घटना बीमा के लिए मत्स्य पालकों का बीमा मोबाइल एप से अधिकाधिक संख्या में कराया जाए। मत्स्य पालन के जो पट्टे आगामी वर्षों में 10 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद खाली हो रहे है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जून से पूर्व पात्रता के अनुसार आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें