फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एनीमिया मुक्त अभियान के तहत मधुशक्ति अभियान की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने एनीमिया मुक्त जनपद बनाने के लिए अधिकारियों को पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वदेशी मेले से जनपद में मधुशक्ति अभियान की शुरुआत की। यह अभियान शुरुआती दौर में चार विकासखंडों में शुरू किया गया है।
विज्ञापन


तीन माह पूर्व किशोरियों के हिमोग्लोबिन की जांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया था। इनमें 20 हजार किशोरियों की जांच की गई। जांच में नौ हजार किशोरियां एनीमिया मुक्त पाई गई। मधुशक्ति अभियान सरसावा, गंगोह, सढौली कदीम एवं नकुड़ में शुरू किया गया है। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को शहद की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस मौके पर स्वदेशी किट लांच की गई। साथ ही विशेषज्ञों ने शहद के उपयोग भी बताए। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप ने कहा कि किशोरियों को अपने स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर करानी चाहिए। उन्होंने पूरे अभियान की रूपरेखा बताई। प्रकृति कुंज के संचालक राजेंद्र अटल की ओर से सहजन की उपयोगिता एवं महिलाओं में एनीमिया के संबंध में विस्तार से बताया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. पकंज कुमार, रचित गोयल के साथ विभाग की सेविकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें