सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करते दैनिक यात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाले सक्रिय रहते हैं, जिसको लेकर रेलवे सुरक्षा बल ने दैनिक यात्री संघ के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जहर खुरानियों और सुरक्षित यात्रा को लेकर जागरूक किया।
मंगलवार को आरपीएफ थाना प्रभारी मोहित त्यागी और दैनिक यात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को जागरूक किया। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खानपान की वस्तुओं को न लें। ट्रेनों में चल रहे अधिकृत वेंडरों से ही खानपान की वस्तु को खरीदें। कोच में अत्यधिक भीड़ होने पर पायदान पर बैठकर यात्रा न करें। टिकट लेकर ही यात्रा करें। स्टेशन पर गंदगी ना फैलाएं। किसी भी ज्वलनशील पदार्थ को लेकर रेल यात्रा न करें। इस दौरान आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार आदि रहे।