फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में ग्रीन वैली की टीम ने तीन रन से जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
भूतेश्वर मैदान में आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित अंडर-16 नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रीन वैली एकेडमी की टीम विजेता बनी है। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें ग्रीन वैली एकेडमी ने विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी को तीन रन से हराया। समापन समारोह में बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महिम वर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन वैली एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 ओवर में 230 रन बनाए। इनमें शाकिल ने 55 और शक्ति ने 50 रन का योगदान दिया। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के लिए मोहम्मद आयान और अजमल ने तीन-तीन विकेट लिए। 231 का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी की टीम सात विकेट गंवाकर निर्धारित 30 ओवर में 227 रन बना सकी। इस प्रकार ग्रीन वैली की टीम ने यह मुकाबला तीन रन से जीत लिया। विश्वामित्र एकेडमी के लिए शुभ पंवार के 72, अजमल 39 और मोहम्मद आयान ने 39 रन बनाए। ग्रीन वैली एकेडमी के लिए रजत के तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद आयान को चुना गया। बेस्ट बॉलर अजमल, बेस्ट बेट्समैन आयान, बेस्ट फील्डर नितीश रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष और सचिव उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन माहिम वर्मा व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने विजेता व उप विजेता टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकेेे पुरस्कृत किया। एसोसिएशन के चेयरमैन अकरम सैफी ने दोनों टीमों और आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता के आयोजन में अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, विनय, सचिन सैनी, रविश राठी, राजशेखर, मृदुल गर्ग, सचिन गर्ग, अर्जुन सिंह, भावना तोमर, शोएब, अर्जुन चौहान आदि का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें