फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 नाबालिग के बना दिए राशन कार्ड

Sun, 24 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेहटा
विज्ञापन
रनियाला दयालपुर में जांच टीम के सामने शिकायत रखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रनियाला दयालपुर गांव के लोगों द्वारा गांव के राशन कार्डों की सूची में गड़बड़ी की डीएम से की गई शिकायत पर शनिवार को एडीओ पंचायत ने गांव में पहुंच कर आरोपों की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्डों से संबंधित और शिकायतें जांच अधिकारी के सामने रखी। जांच अधिकारी ने ग्रामीणों के आरोपों की जांच की। 
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पूर्व रनियाला दयालपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव में बनी राशन कार्डों की सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी।

शनिवार को एडीओ पंचायत अनवर सिंह गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपों के बारे में ग्रामीणों से बात की। जांच के दौरान कई ग्रामीणों ने डीलर द्वारा कई माह से राशन न देने की बात जांच अधिकारी के सामने रखी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि सूची में 48 नाबालिग लड़कों को विवाहित दर्शाकर उनके नाम अंकित किए गए। इसके अलावा राशन कार्डों में गड़बड़ी की और शिकायतें भी ग्रामीणों ने अधिकारी के सामने रखी। जांच अधिकारी अनवर सिंह ने बताया कि 48 में से 13 नाम ऐसे पाए गए हैं जो नाबालिग हैं। 

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी तेजपाल सिंह, ग्राम प्रधान पति डा सुमेर चंद, सुरेंद्र बौध, पाल्लेराम, सैनपाल, अभिमन्यु सिंह, लिल्लू, इरशाद, सईद अहमद, रिजवान, नवाब, मुकेश कुमार, अजय कुमार, अश्वनी, सलेनलता, रेखा, कौशल, बलदेई आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें